प्रॉमिस डे पर अपने लव पार्टनर से करें ये वादें, यादगार रहेगा वैलेनटाइन वीक
वैलेंटाइन वीक का पांचवां दिन 11 फरवरी को प्रॉमिस डे के रूप में मनाया जाता है. इस हफ्ते का हर दिन कपल्स के लिए बहुत स्पेशल होता है.
7 से लेकर 14 फरवरी तक पूरी दुनिया प्यार के रंग में रंगी रहती है. लोग अपने पार्टनर के साथ अपने हर एक पल को खूबसूरत बनाना चाहते हैं.
प्रॉमिस डे के दिन लोग एक-दूसरे से जीवनभर साथ निभाने का वादा करते हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि आप अपने पार्टनर से क्या वादा कर सकते हैं...
प्रॉमिस डे पर अपने पार्टनर से ये वादा करें कि एक-दूसरे की खुशी आपकी जिम्मेदारी है. इससे बंधन मजबूत होता है.
प्रॉमिस डे पर अपने पार्टनर से ये वादा करें कि आप अपने जीवनसाथी को जैसे हैं, वैसे ही स्वीकार करेंगे. प्यार में स्वीकार करना सबसे बड़ा कमिटमेंट होता है.
प्रॉमिस डे पर अपने पार्टनर से ये वादा करें कि वो आपकी जिंदगी में हमेशा पहले नंबर पर रहेंगे.
प्रॉमिस डे पर अपने पार्टनर से ये वादा करें कि आप किसी भी हालत में उन्हें अकेला महसूस नहीं होने देंगे. किसी भी परिस्थिति में आप उनका साथ निभाएंगे.
प्रॉमिस डे पर अपने पार्टनर से ये वादा करें कि उसके हर सपने आपके सपने रहेंगे. आप उनके सबसे बड़े सपोर्ट सिस्टम रहेंगे.