दिल के बेहद साफ, जुनूनी, गुस्सैल, ऐसा होता है मई में जन्मे लोगों का स्वभाव 

ज्योतिष शास्त्र में कई बातों का वर्णन किया गया है. किसी व्यक्ति के जन्म के महीने से उसके गुण और स्वभाव का पता लगाया जा सकता है.

अलग-अलग महीने के जन्में लोगों का स्वभाव भी अलग-अलग होता है. ऐसे में आज हम आपको मई में जन्मे लोगों के बारे में बताएंगे...

मई में जन्मे लोग पैदाइशी आकर्षक होते हैं. इनका ड्रेसिंग सेंस कमाल का होता है. इनके बात करने का तरीका इतना प्रभावशाली होता है कि लोग इनकी तरफ खिंचे चले आते हैं.

ये लोग बेहद जुनूनी और थोड़े से जिद्दी होते हैं. अगर ये एक बार किसी काम को करने की ठान लें, तो फिर पीछे मुड़कर नहीं देखते.

ये लोग दिल के बेहद साफ होते हैं. जो बात इनके मन में होती है, वही जुबान पर भी होती है. इन्हें घुमा-फिरा कर बात करना पसंद नहीं होता.

मई में जन्मे लोगों की एक कमजोरी ये होती है कि इन्हें गुस्सा बहुत जल्दी आ जाता है. हालांकि, ये जितनी जल्दी नाराज होते हैं, उतनी ही जल्दी शांत भी हो जाते हैं.

इन लोगों को लग्जरी लाइफस्टाइल बहुत पसंद होती है. महंगी गाड़ियां, अच्छे कपड़े और सुख-सुविधाएं इन्हें हमेशा अपनी ओर खींचती हैं.

मई में जन्मे लोग क्रिएटिव फील्ड, बिजनेस और मैनेजमेंट में काफी तरक्की करते हैं. इनमें लीडरशिप के शानदार गुण होते हैं.

पैसों के मामले में इनकी किस्मत काफी अच्छी होती है. हालांकि, ये बहुत ज्यादा खर्च करते हैं.