मई में पड़ रहे कई बड़े व्रत-त्योहार, फटाफट नोट कर लें तारीख
मई महीने की शुरुआत हो चुकी है. इस माह में कई हिंदू व्रत और त्योहार पड़ने वाले हैं. इस महीने में अधिकमास भी शुरू होगा.
ऐसे में हम आपको आज उन प्रमुख त्योहारों और व्रत की तारीख बताने वाले हैं.
ज्येष्ठ महीने के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि को नारद जयंती मनाई जाती है. बता दें कि इस साल 3 मई को नारद जयंती मनाई जाएगी.
ज्येष्ठ अमावस्या को शनि जयंती मनाई जाती है. इस साल 16 मई को शनि जयंती मनाई जाएगी.
वैशाख अमावस्या के दिन वट सावित्री व्रत रखा जाता है. इस साल ये व्रत 16 मई 2026 को रखा जाएगा. सुहागिन महिलाओं के लिए यह व्रत बहुत खास होता है.
ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को गंगा दशहरा पर्व मनाया जाता है. इस साल गंगा दशहरा 25 मई 2026, सोमवार को है.
मई महीने में 2 एकादशी व्रत रखे जाएंगे. 13 मई 2026 को अपरा एकादशी है. वहीं 26 मई 2026 को पद्मिनी एकादशी व्रत रखा जाएगा.
हर 3 साल में पड़ने वाला अधिकमास या पुरुषोत्तम महीना साल 2026 में 17 मई से शुरू हो रहा है और 15 जून तक चलेगा.