Money Plant पर नहीं उगते पैसे फिर क्यों है ऐसा नाम? जानिए इसकी वजह

हर घर में कोई न कोई ऐसा मिल ही जाता है जिसे घर में अलग-अलग पौधे रखने का बहुत शौक होता है.

इस दौरान एक पौधा लगभग सभी के घर में कॉमन पाया जाता है और उसका नाम मनी प्लांट है.

लेकि‍न क्‍या आपने कभी सोचा है कि इस पेड़ पर कोई पैसा नहीं उगता, फिर भी इसका नाम मनी प्लांट क्यों हैं.

दरअसल इस पौधे को यह नाम इसके पत्तियों के कारण मिला है.

मनी प्लांट की पत्तियां गोल, मोटे और चपेट आकार के होते हैं जो कल्पनाशील तरीके से देखने पर सिक्कों जैसे दिखते हैं, इसी कारण इसे मनी प्लांट कहा जाता है.

कई सारे लोग इसे अपने घर में इसलिए रखते हैं क्योंकि उनका मानना है कि इस रखने से वित्तीय समृद्धि होगी.

वास्तु के अनुसार, मनी प्लांट को हमेशा दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना चाहिए. इस दिशा में लगाना काफी शुभ माना जाता है.

वहीं, गलत दिशा में लगा मनी प्लांट का पौधा आपको कई परेशानियों में डाल सकता है.

मनी प्लांट के पौधे को कभी भी सीधे जमीन पर न लगाएं और न ही इसकी पत्तियां जमीन की ओर बढ़ने दें.

मनी प्लांट के पौधे को कभी भी सीधे जमीन पर न लगाएं और न ही इसकी पत्तियां जमीन की ओर बढ़ने दें.

अगर मनी प्लांट का पौधा साफ सुथरे जगह पर लगाया जाए तो घर में बरकत बनी रहती है.