जून में इन 4 खास फसलों की करें खेती, कम लागत में होगा बंपर मुनाफा 

अक्सर मौसम में बदलाव के कारण किसानों को खेती में नुकसान उठाना पड़ता है. ज्यादा लागत के बाद उन्हें कम का मुनाफा होता है.

ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसी फसलों के बारे में बताएंगे, जो आपको कम लागत में बड़ा मुनाफा दे सकते हैं. 

जून का कुछ फसलों के लिए वरदान साबित होता है. आइए जानते हैं उन 4 फसलों के बारे में, जो चार महीनों के भीतर आपको 4 लाख रुपये तक का मुनाफा दे सकते हैं...

बंपर कमाई कराने वाली फसलों में सबसे पहला नाम है मूंगफली और सोयाबीन का. इनकी मांग मार्केट में हमेशा बहुत हाई रहती है.

वहीं, फूलगोभी और उड़द की खेती भी इस सीजन के लिए सबसे मुनाफे का सौदा साबित होती है.

ये चारों फसलें बहुत कम समय यानी लगभग 90 से 110 दिनों के भीतर पूरी तरह पककर तैयार हो जाती हैं. 

जून के महीने में इन्हें लगाने से सिंचाई का खर्च भी काफी हद तक बच जाता है क्योंकि इन्हें शुरुआती दौर में मानसून की बारिश का पूरा फायदा मिल जाता है.

इनमें लागत और रिस्क दोनों ही नाममात्र के होते हैं. अगर आप आधुनिक वैज्ञानिक तरीके और उन्नत बीजों का इस्तेमाल करके एक एकड़ खेत में भी इन फसलों को लगाते हैं. 

तो पैदावार उम्मीद से कहीं ज्यादा मिलती है. मार्केट में इन 4 प्रोडक्ट्स के दाम हमेशा स्थिर और काफी ऊंचे रहते हैं.