तरबूज खाने से पूरे परिवार की मौत, फल लेते समय इन बातों का रखें ध्यान
मुंबई से एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है. शहर के पायधुनी इलाके में कथित फूड पॉइजनिंग के कारण एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई.
मृतकों में पति-पत्नी और उनकी दो नाबालिग बेटियां शामिल हैं. दावा किया जा रहा कि परिवार ने रात में बिरयानी खाया था.
उसके कुछ देर बाद तरबूज का सेवन किया था, जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी.
इस घटना के बाद अब लोगों में दहशत का माहौल है. ऐसे में आइए जानते हैं कि बाजार से फल लेते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए...
बाजार से फल खरीदते समय सबसे पहले फल की बाहरी सतह को अच्छे से देखें कि कहीं उस पर कोई कट, दरार या सड़न के निशान तो नहीं हैं.
पहले से कटे हुए फल न खरीदें क्योंकि उनके अंदर भी केमिकल होने का खतरा हो सकता है.
खुले में रखे फल जल्दी खराब हो सकते हैं और उनमें बैक्टीरिया पनपने का खतरा रहता है.
फल खरीदने के बाद उन्हें अच्छे से धोकर ही खाएं ताकि उन पर लगी गंदगी या केमिकल हट जाएं. हो सके तो फलों को गुनगुने पानी से भी धो सकते हैं, जिससे केमिकल्स अच्छे से साफ हो जाते हैं.