नाखूनों पर दिखने वाला आधा चांद शुभ है या अशुभ? जानें क्या कहता है सामुद्रिक शास्त्र

क्या आपके नाखूनों पर भी आधा सफेद चांद बना हुआ है तो बेहद भाग्यशाली हैं आप.

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, नाखूनों पर सफेद चांद का होना एक राजयोग की तरह है. जो दर्शाता है कि व्यक्ति का भाग्य काफी मजबूत है.

किसी के सिर्फ अंगूठे पर ये निशान होता है तो किसी के सभी उंगलियों पर.

अगर आपकी सभी उंगलियों के नाखूनों पर ये निशान साफ दिखाई दे रहा है तो आपको सफल होने से कोई रोक नहीं सकता.

नाखूनों पर बना आधा सफेद चांद सौभाग्य और तरक्की का प्रतीक माना जाता है.

ऐसे व्यक्तियों को जीवन में अचानक धन लाभ या करियर में बड़ी तरक्की मिलने के योग रहते हैं.

जिनकी तर्जनी उंगली के नाखून पर ये निशान होता है तो ऐसे लोगों को सरकारी नौकरी मिलने की संभावना रहती है. ऐसे लोग नेतृत्व करने में अच्छे होते हैं.

जिनकी बीच वाली उंगली में ये निशान होता है ऐसे लोग तकनीकी क्षेत्र में खूब सफलता पाते हैं.

जिनकी अनामिका उंगली के नाखून पर ये निशान होता है वो लोग सरकारी कार्यों में सफल होते हैं और जीवन में खूब सम्मान पाते हैं.

जिनकी हाथ की सबसे छोटी उंगली पर ये निशान होता है ऐसे लोग बिजनेस में खूब अच्छा करते हैं. इनका संचार कौशल काफी अच्छा होता है.