NEET परीक्षा हॉल में क्या-क्या ले जा सकेंगे छात्र, NTA ने जारी की एडवाइजरी

NEET Re Exam 2026 में शामिल होने जा रहे उम्मीदवारों के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने एडवाइजरी जारी की है.

बता दें कि यह परीक्षा 21 जून को देश भर के अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी.

एग्ज़ाम को सुरक्षित तरीके से कराने के लिए NTA ने ड्रेस कोड, बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन और परीक्षा केंद्र में ले जाने वाली वस्तुओं को लेकर दिशा निर्देश दिए हैं.

उम्मीदवार परीक्षा केंद्र के अंदर ट्रांसपेरेंट पानी की बोतल ले जा सकते हैं. इसके अलावा एडमिट कार्ड रखने के लिए उसे ट्रांसपेरेंट प्लास्टिक पाउच में रखने की अनुमति भी दी गई है.

एनटीए ने उम्मीदवारों को परीक्षा में हल्के कपड़े पहनकर परीक्षा केंद्र आने की सलाह दी है.

फुटवियर के मामले में चप्पल या कम हील वाली सैंडल पहनने की सलाह दी गई. ऊंची हील वाले जूते पहनने वाले उम्मीदवारों को ज्यादा जांच का सामना करना पड़ सकता है.

कलावा, पगड़ी, हिजाब, धार्मिक प्रतीक या दूसरे आस्था से जुड़े सामान पहनकर परीक्षा केंद्र में आने की अनुमति होगी. लेकिन उसकी जांच के लिए आपको परीक्षा केंद्र पर पहले पहुंचना होगा.

री-नीट एग्जाम में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों का परीक्षा केंद्र पर प्रवेश से पहले बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन किया जाएगा.