NEET परीक्षा हॉल में छात्र भूलकर भी न लें जाएं ये सामान, यहां जानिए
NEET Re Exam 2026 में शामिल होने जा रहे उम्मीदवारों के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने एडवाइजरी जारी की है.
बता दें कि यह परीक्षा 21 जून को देश भर के अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी.
एग्ज़ाम को सुरक्षित तरीके से कराने के लिए NTA ने ड्रेस कोड, बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन और परीक्षा केंद्र में न ले जाने वाली वस्तुओं को लेकर दिशा निर्देश दिए हैं.
NTA ने निर्देश दिया है कि परीक्षा केंद्र के अंदर किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ले जाने की परमिशन नहीं है.
मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, इयरफोन और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक के डिवाइस पूरी तरह बैन रहेंगे.
इसके अलावा बड़े बेल्ट, बक्कल, धातु से बनी चीजें, भारी ज्वेलरी और दूसरे मेटल एसेसरीज भी परीक्षा हॉल में ले जाने की परमिशन नहीं होगी.
कलावा, पगड़ी, हिजाब, धार्मिक प्रतीक या दूसरे आस्था से जुड़े सामान पहनकर परीक्षा केंद्र में आने की अनुमति होगी. हालांकि, ऐसे उम्मीदवारों को दूसरे अभ्यर्थियों से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा, ताकि उनकी सही से जांच की जा सके.