NEET UG 2026 Re-Exam का एडमिट कार्ड कैसे करें डाउनलोड? यहां जानें स्टेप

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET UG 2026 री-एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है.

ये हॉल टिकट NTA की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर उपलब्ध हैं, जिन्हें उम्मीदवार अपने लॉगिन डिटेल्स की मदद से डाउनलोड कर सकते हैं.

NEET UG 2026 री-एग्जाम 21 जून 2026 को आयोजित किया जाएगा. ऐसे में सभी छात्रों को सलाह दी जाती है कि वो अपना एडमिट कार्ड समय पर डाउनलोड कर लें.

ऐसे में आइए जानते हैं कि NEET UG 2026 री-एग्जाम का एडमिट कार्ड आप कैसे और कहां से डाउनलोड कर सकते हैं…

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं.

होमपेज पर NEET UG Re-Exam 2026 Admit Card लिंक पर क्लिक करें.

फिर अपना एप्लिकेशन नंबर, जन्मतिथि और सिक्योरिटी पिन दर्ज करें.

वहीं लॉगिन करने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखेगा. सभी जानकारी ध्यान से चेक करें.

फिर एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट निकाल लें.