रिश्ते में शुरुआत जैसा उत्साह हमेशा एक जैसा नहीं रहता. समय के साथ पढ़ाई, नौकरी, परिवार और दूसरी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं. ऐसे में पार्टनर के पास पहले जितना समय न होना स्वाभाविक है. सुबह उठते ही यह कहना कि वह बदल गई है या अब पहले जैसा प्यार नहीं करती, उसे भावनात्मक रूप से चोट पहुंचा सकता है.