सावधान! रात को 9 बजे के बाद डिनर करने से हो सकती हैं ये गंभीर बीमारियां
ज़्यादातर लोगों को रात में देर से खाने की आदत होती है.
लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये आदत कई गंभीर बीमारियों को न्योता देती है.
स्टडी में सामने आया है कि रात को देर से खाना सेहत के लिए बेहद खतरनाक होता है. खाने का समय हमारे बॉडी क्लॉक पर, पाचन और आंतों के बैक्टीरिया पर सीधा असर डालता है.
आइए जानते हैं कि रात में देर से खाना खाने से क्या बीमारियां हो सकती हैं…
साल 2026 में डाइजेस्टिव डिसीज वीक कॉन्फ्रेंस में रिसचर्स ने लगभग 11 हजार लोगों पर स्टडी की गई है. जिसमें पाया गया है कि राज 9 बजे के बाद खाना खाने के लोगों में कैलोरी की मात्रा अधिक देखने को मिली.
हमारा शरीर भी क्लॉक की तरह काम करता है. ऐसे में बॉडी क्लॉक हर चीज को एक समय पर तय करती हैं. जैसे मोटाबॉलिज्म, नींद, पाचन और हार्मोन्स. हमारे आतों में मौजूद बैक्टीरिया भी एक समय पर काम करती हैं.
ऐसे में बिना किसी टाइम के खाने से बॉडी क्लॉक बिगड़ जाती है. ऐसे में पाचन तंत्र ठीक से काम नहीं करता है. अगर आप रोजाना देर से खाना खाते हैं तो ये आदत आपके के लिए नुकसानदायक होता है.
देर से खाना खाने से कब्ज, दस्त, एसिड रिफ्लक्स की परेशानी हो सकती है. इसके अलावा आप लंबे समय से देर रात तक खाना खाते हैं. इससे मोटापा, डायबिटीज और हाई बीपी की समस्या हो सकती है.