व्हाट्सएप पर आए 'Happy New Year' मैसेज से रहें सावधान, खाली हो सकता है आपका बैंक अकाउंट!

नए साल का जश्न शुरू हो चुका है, और सभी के फोन पर "हैप्पी न्यू ईयर" के मैसेज आ रहे हैं.

लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन मैसेजेस के साथ एक बड़ी धोखाधड़ी जुड़ी हो सकती है?

यदि आपके पास किसी अनजान नंबर से मैसेज आ रहा है और साथ में लिंक या किसी वेबसाइट का लिंक है, तो ये एक फिशिंग स्कैम हो सकता है.

ऐसे मैसेजेस के जरिए हैकर आपके व्यक्तिगत डेटा या बैंकिंग डिटेल्स चुराने की कोशिश कर सकते हैं.

ये धोखाधड़ी आपकी बैंकिंग जानकारी चुराकर आपका खाता खाली कर सकती है, ऐसे में कोई संदिग्ध मैसेज आए, तो उसे अनदेखा करें और रिपोर्ट करें.

किसी अनजान लिंक आपके व्यक्तिगत डेटा को चोरी करने के लिए हो सकते हैं. ऐसे मैसेज को तत्काल डिलीट करें.

इसके अलावा, किसी भी अनजान व्यक्ति या नंबर से आपकी पर्सनल जानकारी, बैंकिंग डिटेल्स या ओटीपी मांगी जा रही है तो भूल से भी कोई डिटेल साझा न करें.

अपनी डिटेल साझा करके आप मुसीबत में पड़ सकते हैं. पर्सनल जानकारी मांगने वाले नंबरों को तत्काल ब्लॉक करें.

Lucky Dream Meaning: बहुत लकी होते हैं ये सपने, दिखते ही चमक जाती है किस्मत

अगर आपको किसी नंबर से संदेहास्पद मैसेज मिलता है, तो उसे अपनी मैसेजिंग ऐप्स के जरिए रिपोर्ट करें और उसे ब्लॉक कर दें.

हमेशा अपने फोन और ऐप्स को लेटेस्ट वर्जन में अपडेट रखें ताकि किसी भी संभावित सिक्योरिटी रिस्क से बचा जा सके.