नेशनल हाईवे पर करते हैं सफर तो फटाफट पढ़ें ये खबर, आज से बदल गया ये नियम

नेशनल हाईवे पर सफर करने वालों के लिए एक जरूरी खबर है. दरअसल, नेशनल हाईवे पर सफर करने वालों के लिए एक बड़ा बदलाव लागू होने जा रहा.

नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने टोल वसूली व्यवस्था को डिजिटल बनाने का फैसला लिया है. ये नियम आज 10 अप्रैल से लागू हो गया है.

इस नियम के तहत अब टोल प्लाजा पर कैश पेमेंट यानी नकद भुगतान पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा और सिर्फ डिजिटल माध्यम से ही टोल देना पड़ेगा.

नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया की नई व्यवस्था में फास्टैग को प्राथमिक माध्यम बनाया गया है. 

ऐसे में जिन वाहनों पर फास्टैग लगा होगा, उनका सीधे टोल कट जाएगा. वहीं जिन वाहनों पर फास्टैग नहीं लगा है या वो एक्टिवेट नहीं है.

तो उन्हें यूपीआई के जरिए पेमेंट करना होगा. लेकिन इन लोगों को सामान्य टोल शुल्क से 1.25 गुना ज्यादा राशि देनी पड़ेगी.

इस नियम का मुख्य उद्देश्य टोल प्लाजा पर लगने वाली लंबी लाइन को कम करना और ट्रैफिक जाम की समस्या को घटाना है.

वहीं, अब टोल में छूट सिर्फ उन्हीं वाहनों को मिलेगी, जिनके पास वैलिड छूट वाला फास्टैग या वार्षिक पास होगा. सरकारी वाहनों के लिए भी छूट पाने के लिए वैलिड पास होना जरूरी है.

ऐसे में चालक अपने वाहन में फास्टैग लगवा कर उसे एक्टिवेट कर लें.