फ्रिज में एक साथ भूलकर भी न रखें नींबू-मिर्च, देवकीनंदन ठाकुर से जानें कारण

अक्सर हम देखते हैं कि हिंदू धर्म के लोग नजर से अपने घर, दुकान या गाड़ी को बचाने के लिए नींबू मिर्च टांगते हैं. 

लेकिन, हाल ही में प्रसिद्ध कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने नींबू मिर्च को घर में एक साथ न रखने की सलाह दी है. आइए जानते हैं कि आखिर देवकीनंदन ठाकुर ने इसके पीछे क्या कारण बताया है...

देवकीनंदन ठाकुर के मुताबिक, घर में शांति और सकारात्मकता बनाए रखने के लिए नींबू मिर्च को अलग-अलग रखना चाहिए. 

देवकीनंदन ठाकुर ने बताया कि, नींबू और मिर्च दोनों ही तीव्र प्रकृति की वस्तुएं हैं. धार्मिक और पारंपरिक मान्यताओं के मुताबिक, इन दोनों का संबंध ऊर्जा से जोड़ा जाता है.

उनका कहना है कि, जब इन दोनों को एक साथ फ्रिज में रखा जाता है, तो यह घर में अशांति और क्लेश का कारण बन सकता है. 

इसलिए इन्हें एक ही डलिया या डिब्बे में रखने की बजाय अलग-अलग जगहों पर रखना सही माना जाता है.

देवकीनंदन ठाकुर ने उदाहरण देते हुए बताया कि, तीखी मिर्च खाने पर शरीर में फौरन तीखापन महसूस होता है, जबकि बिना पानी के नींबू पीने पर खट्टापन तेज लगता है. 

दोनों की प्रकृति अलग-अलग तरह से प्रतिक्रिया करती है. ऐसे में यदि इन्हें एक साथ रखा जाए तो यह प्रतीकात्मक रूप से घर के माहौल पर भी प्रभाव डाल सकता है. 

देवकीनंदन ठाकुर ने बताया कि, आजकल करीब हर घर में फ्रिज होने के कारण लोग सब्जियां और फलों को एक ही जगह पर रख देते हैं.

आमतौर पर देखा जाता है कि, छोटी टोकरी या डलिया में लोग मिर्च रखते हैं और उसी में नींबू भी डाल देते हैं. उन्होंने इस आदत से बचने की सलाह दी और दोनों ही चीजों को अलग-अलग जगह पर रखने पर जोर दिया.

उनके मुताबिक, जो लोग इन दोनों चीजों को एक साथ में रखते हैं, उनके घर में कभी-कभी अनावश्यक तनाव, वाद-विवाद और क्लेश की स्थिति बन सकती है. इसलिए सावधानी के तौर पर इन्हें अलग-अलग रखना बेहतर माना जाता है.