गर्मी में लड्डू गोपाल को लगाएं ये 5 भोग, बरसेगी विशेष कृपा

सनातन धर्म के लोग भगवान श्री कृष्ण के बाल स्वरूप लड्डू गोपाल को अपने घर में रखकर उनकी खूब सेवा करते हैं.

जैसे एक माता-पिता अपने बच्चों की देखभाल करते हैं. ठीक वैसे ही लड्डू गोपाल की भी सेवा की जाती है.

गर्मी में अक्सर लोग सोचते हैं कि वो लड्डू गोपाल को किस चीज़ का भोग लगाएं. ऐसे में हम आपको कुछ ऐसे भोग बताएंगे, जिन्हें गर्मी में लगाने से लड्डू गोपाल प्रसन्न होते हैं…

गर्मी में लड्डू गोपाल को नारियल पानी भोग में दें. इसकी तासीर ठंडी होती है जो गोपाल जी को शीतलता देगा.

दूध का भोग हर मौसम में लड्डू गोपाल को दिया जाता है लेकिन गर्मी में यह दूध ठंडा करके देने से गोपाल जी प्रसन्न हो जाते हैं.

लड्डू गोपाल को गर्मी के दिनों में लस्सी का भोग अर्पित करें. इससे गोपाल जी को ठंडक महसूस होगी जिससे वे प्रसन्न रहेंगे.

बेल की तासीर ठंडी होती है. ऐसे में गर्मी के दिनों में लड्डू गोपाल को बेल का शरबत बनाकर अर्पित करें तो इस भोग को पाकर वे अति प्रसन्न होंगे.

गर्मी में लड्डू गोपाल को उनकी प्रिय मीठी दही का भोग अर्पित करें. इससे ठंडक बनी रहती है.

गर्मी में आने वाले मौसमी फलों का भोग लड्डू गोपाल को अर्पित करें जो ताजे भी हों और शीतलता प्रदान करने वाले हों. जैसे तरबूज, खरबूज, केला, संतरा.