रंग पंचमी पर श्री कृष्ण को लगाएं इन चीजों का भोग, सुख की होगी प्राप्ति

होली के पांचवे दिन रंग पंचमी का त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है. मान्यताओं के अनुसार इस दिन स्वर्गलोक के देवी-देवता पृथ्वी पर आते हैं.

इस दिन देवी-देवता अपने भक्तों के साथ रंगोत्सव मनाते हैं. इसलिए इसे देव पंचमी भी कहा जाता है.

इस दिन वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा कई गुना बढ़ जाती है और नकारात्मक शक्तियां नष्ट हो जाती हैं.

शास्त्रों के अनुसार, इस दिन भगवान कृष्ण को कुछ खास चीजों का भोग लगाने से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है. आइए जानते हैं...

भगवान श्रीकृष्ण को मक्खन अत्यंत प्रिय है. रंग पंचमी के दिन मक्खन का भोग लगाने से घर में सुख-शांति आती है.

मीठी दही या दही से बने व्यंजन अर्पित करने से पारिवारिक जीवन में मधुरता बढ़ती है.

होली का पारंपरिक व्यंजन गुजिया भगवान को अर्पित करने से समृद्धि आती है.

जलेबी का भोग लगाने से जीवन में मिठास और आनंद बना रहता है.

मालपुआ का भोग लगाने से भगवान कृष्ण मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं और करियर-व्यापार में शुभ परिणाम मिलते हैं.