गंगा दशहरा पर मां गंगा को लगाएं इन चीजों का भोग, सभी कष्ट होंगे दूर
हिंदू धर्म में गंगा दशहरा को बेहद पवित्र और पुण्यदायी पर्व माना गया है.
माना जाता है कि इस दिन मां गंगा स्वर्ग लोक से पृथ्वी पर अवतरित हुई थीं. हर साल ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को यह पर्व मनाया जाता है.
इस साल गंगा दशहरा 25 मई को मनाया जाएगा. इस दिन गंगा स्नान और दान का विशेष महत्व है.
शास्त्रों के अनुसार, इस दिन मां गंगा को कुछ खास चीजों का भोग लगाने से व्यक्ति से सभी कष्ट दूर होते हैं. आइए जानते हैं...
गंगा दशहरा पर मां गंगा को सत्तू का भोग लगाएं और फिर इस प्रसाद को दान कर दें. ऐसा करने से व्यक्ति के जीवन में खुशियों का वास होता है.
गर्मी के मौसम में आने वाले फल जो ठंडक देते हों, जैसे तरबूज, खरबूजा और आम इस दिन मां गंगा को अर्पित करें. खरबूजा मां गंगा का प्रिय भोग है.
गंगा दशहरा पर मां गंगा को सफेद रंग के भोग अर्पित करें. सफेत रंग माता को बेहद प्रिय है. इस दिन दूध, चावल और मखाने से बनी खीर चढ़ाएं. काजू कतली और सफेद रसगुल्ला का भोग अर्पित करें.
कई जगह गंगा दशहरा पर मां गंगा की विशेष पूजा के दौरान मालपुए का भोग लगाने की भी परंपरा है. इस भोग को अर्पित करने से व्यक्ति के सभी कष्ट दूर होते हैं.
मां गंगा को भोग में मिश्री और माखन अति प्रिय है. इस भोग को अर्पित करने से मां गंगा मानसिक शांति का आशीर्वाद देती हैं.