महंगाई के बीच सरकार का बड़ा ऐलान, इन 5 शहरों में 35 रुपये KG मिलेगी प्याज

प्याज भारतीय थाली का स्वाद बढ़ाने के लिए सबसे अहम है. लेकिन इसकी बढ़ती कीमतों ने आम आदमी की चिंता बढ़ा दी है. इस बीच सरकार ने एक बड़ा फैसला किया है.

दरअसल, सरकार ने प्याज की कीमतों पर लगाम लगाने के लिए महाराष्ट्र के नासिक से स्पेशल 'कांदा एक्सप्रेस' के जरिए प्याज की थोक आपूर्ति शुरू कर दी है.

सरकार ने अपने रिजर्व स्टॉक को स्पेशल रेलवे रैक के जरिए उन शहरों में भेजने का काम शुरू कर दिया है, जहां प्याज के लिए लोगों को ज्यादा कीमतें चुकानी पड़ रही.

उपभोक्ता मामलों की सचिव निधि खरे के अनुसार, ये प्याज देश के 5 बड़े उच्च-खपत वाले शहरों में भेजा जा रहा है, जहां इसे 35 रुपये प्रति किलोग्राम की रियायती दर पर बेचा जाएगा.

पहले चरण के 5 प्रमुख शहर हैं- दिल्ली (Delhi / NCR), चेन्नई (Chennai), मदुरै (Madurai), एर्नाकुलम / कोच्चि (Ernakulam / Kochi) और गुवाहाटी (Guwahati).

उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय का कहना है कि 26 अगस्त तक ट्रेनें इन शहरों तक पहुंच जाएंगी, जिसके बाद बाजार की जरूरतों को देखते हुए कोलकाता और लखनऊ जैसी अन्य जगहों को भी इस सूची में जोड़ा जाएगा.

बफर स्टॉक से निकाला गया यह प्याज मुख्य रूप से इन दो सहकारी समितियों के मोबाइल वैन और आउटलेट्स के जरिए ही रिटेल स्तर पर ग्राहकों को बेचने का काम किया जाएगा.

NCCF (नेशनल कोऑपरेटिव कंज्यूमर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया) NAFED (नेशनल एग्रीकल्चरल कोऑपरेटिव मार्केटिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया)