Pacific Ocean में मिला विशालकाय पर्वत, इसके सामने बुर्ज खलीफा भी बौना?

दुबई की  830 मीटर ऊंची बिल्डिंग बुर्ज खलीफा दुनिया की सबसे ऊंची इमारत है. इस बिल्डिंग जैसे 4 स्काईस्क्रैपर्स एक के ऊपर एक रखें. तब ये अंडरवाटर पर्वत की ऊंचाई के बराबर होगा.

दरअसल, अमेरिकी ओशनोग्राफर्स ने चिली के तट से कोई डेढ़ हजार किलोमीटर दूर, प्रशांत महासागर में एक पर्वत श्रृंखला का पता लगाया है. इसका सबसे ऊंचा हिस्सा 3,109 मीटर ऊंचा है.

इस पर्वत श्रृंखला की खोज और उसकी मैपिंग, कैलिफोर्निया के श्मिट ओशन इंस्टीट्यूट के नेतृत्व वाली टीम ने की है. टीम ने R/V Falkor रिसर्च जहाज की मदद से 28 दिन तक महासागर में रिसर्च की. 

उन्होंने जहाज के हल में लगे सोनार सिस्टम की मदद से समुद्री पर्वत को मैप किया. यह समुद्री पर्वत लगभग 70 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है.

इंस्टीट्यूट की कार्यकारी निदेशक ज्योतिका विरमानी ने कहा, 'ध्वनि तरंगें नीचे जाती हैं और सतह से वापस उछलती हैं, और हम वापस आने और मापे जाने में लगने वाले समय को मापते हैं. इससे हमें काफी कुछ पता चलता है.'

ओशनोग्राफर्स का अनुमान है कि दुनिया भर में 1,000 मीटर (3,280 फीट) से ज्यादा ऊंचे कम से कम 1,00,000 समुद्री पहाड़ हैं. इनमें कई तरह की प्रजातियों का आवास है.

हाल ही में मैप किया गया समुद्री पहाड़ ग्रीस के माउंट ओलंपस से भी बड़ा है, जो 2,917 मीटर (9,570 फीट) ऊंचा और जापान के माउंट फूजी (3,776 मीटर) से छोटा है.

एक अंडरवाटर रोबोट की मदद से टीम ने एक माउंटेन रिज का स्कैन किया तो उन्हें समुद्री जीवों का भरा-पूरा संसार मिला.

इन कंपनियों के बिलों का भुगतान भी अटका हुआ है.  पेमेंट अटकने के बावजूद भारतीय कंपनियों ने बांग्लादेश को फिलहाल बिजली सप्लाई रोकी नहीं है. माना जा रहा है कि भारत-बांग्लादेश के बीच मजबूत रिश्ते के चलते कंपनियां अब तक सप्लाई बनाए हुए हैं. 

एक सफेद कैस्पर ऑक्टोपस नजर आया जिसे अभी तक नहीं देखा गया था. उन्होंने एक जिंदा Promachoteuthis की फुटेज भी ली जिसे पहली बार कैमरे पर देखा गया है.