प्रियंका गांधी की होने वाली बहू Aviva Baig हैं बेहद खूबसूरत, देखें तस्वीरें
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा के बेटे रेहान वाड्रा को लेकर एक खुशखबरी सामने आई है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, रेहान ने हाल ही में अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड अवीवा बेग संग सगाई कर ली है.
अवीवा और रेहान के परिवार ने इस रिश्ते को मंजूरी दे दी है. सूत्रों के मुताबिक, रेहान की गर्लफ्रेंड दिल्ली की रहने वाली हैं.
अवीवा और रेहान सात साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि प्रियंका गांधी की होने वाली बहू कौन हैं...
सूत्रों के मुताबिक रेहान ने हाल ही में अवीवा को शादी के लिए प्रपोज किया था जिसे उन्होंने एक्सेप्ट कर लिया है.
दोनों के परिवार ने भी इस रिश्ते को मंजूरी दे दी है. हालांकि, दोनों की शादी को लेकर किसी भी तरह की जानकारी सामने नहीं आई है.
प्रियंका गांधी की होने वाली बहू बेहद खूबसूरत हैं. अवीवा बेग अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी ग्लैमरस तस्वीरें शेयर करती रहती हैं.
अवीवा के इंस्टाग्राम पर 10.6k फॉलोअर्स हैं. वो घूमने की काफी शौकिन हैं.
फैंस अवीवा की हर तस्वीर पर खूब प्यार लुटाते हैं. अवीवा अपने स्टनिंग लुक से हर किसी को दीवाना बना लेती हैं.