पार्टनर को धोखा देने वालों को मिलती है कड़ी सजा, अगले जन्म में होगा ये हाल
आज के दौर में लोगों ने शादी को गुड्डे गुड़िया का खेल बना लिया है. सात जन्म साथ रहने का वादा निभाकर लोग अब कुछ साल या महीनों में ही रिश्ता तोड़ देते हैं.
वहीं, कुछ लोग अपने पार्टनर को धोखा देकर किसी दूसरे से चक्कर चला लेते हैं.
गरुड़ पुराण में इसका उल्लेख है कि जो अपने जीवनसाथी के साथ गद्दारि करता है, उसे भगवान माफ नहीं करते.
ऐसे लोगों को कठोर सजा मिलती है. ऐसे में आइए जानते हैं कि गरुड़ पुराण के अनुसार ऐसे लोगों के साथ क्या होता है…
गरुड़ पुराण के अनुसार, अगर कोई महिला अपने पति को धोखा देकर किसी दूसरे मर्द से रिश्ता जोड़ती है, तो उसे भी नरक में भयानक यातनाएं झेलनी पड़ती हैं.
ऐसे कपटी लोगों की आत्मा सालों साल नरक के दुखों में तड़पती रहती है. जब तक उनके पापों का हिसाब नहीं हो जाता, तब तक उन्हें इस दर्दनाक सजा से छुटकारा नहीं मिलता है.
जब नरक की सजा खत्म होती है, तब इन लोगों को धरती पर दोबारा भेजा जाता है. लेकिन इस बार उन्हें इंसानी शरीर नहीं मिलता. अपने बुरे कर्मों की वजह से उन्हें बेहद घिनौने और डरावने रूपों में जन्म लेना पड़ता है.
गरुड़ पुराण के अनुसार अपने पार्टनर को धोखा देने वाले अगले जन्म में चमगादड़ बनते हैं. कई बार तो उन्हें छिपकली या सियार जैसी गंदी योनियों में पैदा होना पड़ता है.