फटाफट निपटा लें काम, इस हफ्ते इतने दिन रहेगी बैंकों की छुट्टियां
फरवरी का महीना चल रहा है. इस महीने में कई प्रमुख त्यौहार पड़ रहे हैं.
ऐसे में अगर आपका कोई बैंक संबंधित कार्य फंसा हुआ है तो उसे फटाफट निपटा लें. क्योंकि आने वाले दिनों में 4 दिन बैंकों में कामकाज ठप रहेंगे.
ऐसे में आइए जानते हैं कि बैंकों की कितनी छुट्टियां और कब-कब रहने वाली हैं. देखिए पूरी लिस्ट…
बता दें कि 18 और 19 फरवरी को बैंक बंद रहने वाला है. 18 फरवरी को केवल सिक्किम में बैंक बंद रहेंगे.
यहां लोसार त्योहार के कारण शाखाएं नहीं खुलेंगी, वहीं अन्य राज्यों में सामान्य कामकाज जारी रहेगा.
वहीं, 19 फरवरी को महाराष्ट्र में छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती है. ऐसे में महाराष्ट्र में बैंक बंद रहेंगे. वहीं, देश के अन्य हिस्सों में बैंक खुले रहेंगे.
20 फरवरी को अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम में राज्य स्थापना दिवस है, जिसके कारण यहां बैंक बंद रहेंगे.
वहीं, देश के बाकी हिस्सों में सामान्य रूप से कामकाज जारी रहेगा.
22 फरवरी को रविवार है, जिसके कारण देश में सभी बैंक शाखाएं बंद रहेंगी.