सुबह उठते ही करते हैं रनिंग, तो पहले जान लें ये बातें, वरना हो जाएगी मौत
सुबह-सुबह टहलना और दौड़ना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. इससे पूरे दिन शरीर में ऊर्जा बनी रहती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि सुबह उठते ही रनिंग करने से आपकी जान भी जा सकती है.
दरअसल, रनिंग करने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है, वरना ये आपके लिए जानलेवा साबित हो सकता है. ऐसे में आइए जानते हैं कि रनिंग करने का सही तरीका क्या होता है…
ज्यादातर लोग सुबह उठते ही बाहर दौड़ना शुरू कर देते हैं, जो कि सबसे ज्यादा गलत तरीका होता है. रनिंग करने से पहले सबसे पहले अपने शरीर को उसके लिए तैयार कर लें.
रनिंग से पहले हल्की स्ट्रेचिंग और वॉर्मअप जरूर करें. इससे मांसपेशियां और जोड़ दौड़ने के लिए तैयार हो जाती हैं.
खाली पेट या बहुत भारी खाना खाकर दौड़ना नहीं चाहिए. इसके अलावा ये भी ध्यान रखें कि शरीर में पानी की कमी न हो. दौड़ने से पहले पर्याप्त पानी पिएं.
अगर मौसम बहुत गर्म या उमस भरा है, तो तेज धूप में दौड़ने से बचें. इससे शरीर का तापमान अचानक बढ़ सकता है और लू लगने का खतरा रहता है.
इसके अलावा जिन लोगों को दिल की बीमारी, सांस की तकलीफ या कोई पुरानी बीमारी है, उन्हें दौड़ शुरू करने से पहले डॉक्टर से जरूर सलाह लेनी चाहिए.
अगर दौड़ते समय अगर सिर घूमना, सांस फूलना, सीने में दर्द, बहुत ज्यादा थकान या चक्कर जैसा महसूस हो, तो दौड़ना बंद कर देना चाहिए.