आज होने वाला है 'बिग बॉस 20' का ग्रैंड प्रीमियर, जानिए कब-कहां देखें शो

टीवी के मोस्ट कंट्रोवर्शियल शो 'बिग बॉस 20' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे. इस शो के शुरू होने में बस कुछ घंटे बचे हैं.

'बिग बॉस 20' का ग्रैंड प्रीमियर आज 6 सितंबर को होने वाला है. इस सीजन को भी सलमान खान होस्ट करने जा रहे. उनका लुक सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा.

ऐसे में आइए जानते हैं कि आप ये शो कब और कहां देख सकते हैं और इसकी क्या टाइमिंग होगी…

बता दें कि आप 'बिग बॉस 20' का ग्रैंड प्रीमियर जियो हॉटस्टार और कलर्स टीवी पर देख सकते हैं.

डिजिटल दर्शकों के लिए ये शो जियो हॉटस्टार पर रोज रात 9:00 बजे स्ट्रीम किया जाएगा.

वहीं, जो लोग शो को टीवी पर देखना चाहते हैं, वो इसे कलर्स टीवी पर हर रात रात 10:30 बजे से देख सकते हैं.

खास बात ये है कि 'बिग बॉस 20' का हिंदी के साथ तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम वर्जन भी एक साथ रिलीज होगा.

इस सीजन में 18 कंटेस्टेंट्स धमाल मचाने के लिए तैयार हैं. इस बार शो में फिल्म, टीवी, म्यूजिक और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़े कई जाने-पहचाने चेहरे नजर आने वाले हैं.