शनिवार को अचानक दिख जाएं ये 4 चीजें, तो समझ लें दूर होने वाले हैं सभी कष्ट

सनातन धर्म में शनिवार का दिन न्याय और कर्मफल के कारक शनि देव को समर्पित होता है. माना जाता है कि जिन लोगों पर शनि देव की कृपा दृष्टि होती है, उसे जीवन में कोई कष्ट नहीं होता.

वहीं, जिन लोगों से शनि देव नाराज़ हो जाते हैं, उन्हें वो राजा से भी रंक बना देते हैं. शनि देव को प्रसन्न करने के लिए शनिवार का दिन सबसे उत्तम माना जाता है.

शास्त्रों के अनुसार, शनिवार के दिन कुछ चीजों का अचानक दिखना बेहद शुभ माना जाता है.

मान्यता है कि अगर ये चीजें शनिवार को अचानक दिख जाएं, तो आप पर शनि देव की विशेष कृपा बरसने वाली है. आइए जानते हैं…

शनिवार के दिन अगर रास्ते में अचानक काली गाय दिख जाए तो इसे अति शुभ माना जाता है. वहीं, अगर गाय बछड़े को दूध पिला रही हो तो यह दृश्य तो सबसे शुभ माना जाता है. इससे समझ लेना चाहिए कि अच्छे दिन आने वाले हैं.

शनिवार के दिन अगर कौआ दिख जाए तो इसे बेहद शुभ माना जाता है. घर की छत पर या बालकनी में कौए का दिखना संकेत देता है कि शनि देव आपके जीवन के कष्टों को जल्द से जल्द दूर करेंगे.

शनिवार के दिन अगर काले कुत्ता दिख जाए तो इसे बेहद शुभ माना जाता है. काले कुत्ते का अचानक दिखना लाभ के संकेत देता है. शनिवार के दिन काला कुत्ता दिख जाए तो जरूर उसे रोटी खिला दें. ऐसा करने से शनिदेव अति प्रसन्न हो जाते हैं.

शनिवार को अगर कोई व्यक्ति सरसों के तेल से भरा बर्तन देख ले या कोई आपसे सरसों का तेल मांगने आ जाए तो समझ लें शनि देव आपके जीवन पर अपनी कृपा बरसाने वाले हैं. संकेत मिलता है कि जीवन की दिक्कतों का अंत होने वाला है.