क्या आप भी दरवाजे के पीछे टांगते हैं सामान? जानिए ये शुभ या अशुभ
ज्यादातर लोग अपने घर के दरवाजे के पीछे कपड़े, बैग और कई सामान लटकाते हैं.
ये आदत लोगों को सामान्य लगती होगी, लेकिन शास्त्रों के अनुसार इसे उचित नहीं माना जाता है.
शास्त्रों के अनुसार कुछ चीजों को दरवाजे के पीछे लटकाने से निगेटिव एनर्जी बढ़ने लगती है. साथ ही परिवार की आर्थिक तरक्की में अनेक प्रकार की बाधाएं उत्पन्न होने लगती है.
ऐसे में आइए जानते हैं कि दरवाजे के पीछे किन चीजों की लटकाना अशुभ माना गया है…
शास्त्रों के अनुसार दरवाजे के पीछे कभी भी सूखे या भींगे कपड़े नहीं लटकाना चाहिए. ऐसा करना अशुभ माना गया है. दरवाजे के पीछे टंगे भींगे कपड़े भयानक वास्तु दोष उत्पन्न करते हैं.
शास्त्र के अनुसार दरवाजे के पीछे दवाइयों का थैला, पुराने बैग इत्यादि टांगने से नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ने लगता है. ऐसा करने से परिवार के सदस्य बीमारियों से घिरे रहते हैं. कमाई का अधिकांश हिस्सा इलाज पर खर्च होता है.
दरवाजे के पीछे पुराने कैलेंडर को भी लटकाने से बचना चाहिए. इससे करियर में तरक्की रुक जाती है.
शास्त्र के अनुसार, दरवाजे के पीछे जूते-चप्पल इत्यादि के थैले को भी नहीं टांगना चाहिए. इससे घर में दरिद्रता का प्रवेश होने लगता है.
वास्तु शास्त्र के अनुसार दरवाजे के पीछे का हिस्सा साफ और खाली रखना चाहिए. इसके साथ ही वास्तु दोष को दूर करने के लिए वहां स्वास्तिक का चिह्न बनाना शुभ होता है. ऐसा करने से घर की निगेटिव एनर्जी दूर होती है.