सोमवार को हुआ है बेटे का जन्म? तो रखें शिव जी से जुडे़ ये नाम
अगर आपके घर में सोमवार को किसी बच्चे का जन्म हुआ है, तो समझें कि उसपर शिव जी की विशेष कृपा रहती है.
ऐसे में आप अपने बेटे का नाम शिव जी के नामों पर रखे सकते हैं. आइए देखिए उन नामों के लिस्ट…
विरूपाक्ष. विचित्र आंख वाले यानी शिव के तीन नेत्र हैं.
कपर्दी- शिव जी के इस नाम का मतलब है- जटाजूट धारण करने वाले
श्रीकण्ठ- महादेव के इस नाम का मतलब है- सुंदर कण्ठ वाले
शर्व- इस नाम का मतलब है- कष्टों को नष्ट करने वाले
त्रिलोकेश- महादेव के इस नाम का मतलब है- तीनों लोकों के स्वामी
शिवाप्रिय- महादेव के इस नाम का अर्थ है- पार्वती के प्रिय
त्रिपुरांतक- भोलेनाथ के इस नाम का मतलब है- त्रिपुरासुर को मारने वाले
वृषांक- महादेव के इस नाम का मतलब है- बैल के चिह्न वाली ध्वजा वाले
सामप्रिय- महादेव के इस नाम का मतलब है- सामगान से प्रेम करने वाले