सावधान! कहीं आपका फोन आपकी जासूसी तो नहीं कर रहा?  ऐसे करें पता

आज के दौर में स्मार्टफोन हमारे जीवन का सबसे अहम हिस्सा बन गया है. स्कूल, कॉलेज से लेकर ऑफिस तक के कामों को फोन ने काफी आसान बना दिया है. 

लेकिन इसके खतरे भी बहुत हैं. स्मार्टफोन के जरिए हैकर हमारी सारी जानकारी भी चुरा सकते हैं. 

इसके जरिए वो हमारी सारी मूवमेंट पर नजर रखते हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि हम ये कैसे पता कर सकते हैं कि फोन से कोई हमारी जासूसी कर रहा या नहीं. 

अगर आपके फोन की बैटरी कम चलना शुरू हो गई है तो यह खतरे की घंटी हो सकती है.

बैकग्राउंड ऐप्स और दूसरी एक्टिविटी की वजह से बैटरी पर लोड बढ़ जाता है. जिससे ये जल्दी डिस्चार्ज हो जाती है. इसलिए बैटरी लाइफ पर नजर रखें.

जब फोन के जरिए जासूसी की कोशिश होती है तो डेटा यूज बढ़ जाता है. अगर आपको लगे कि बिना कुछ किए भी आपके प्लान की डेटा लिमिट पूरी हो गई है तो सावधान हो जाएं. 

स्पाईवेयर और दूसरी ऐप्स के लगातार काम पर लगे रहने के कारण इंटरनेट डेटा जल्दी खत्म होता है.

अगर आपका फोन बिना यूज किए ओवरहीट हो रहा है तो इसका मतलब है कि इसमें लगातार बैकग्राउंड एक्टिविटी हो रही है. 

कैमरा और दूसरे पार्ट्स के चोरी-छिपे यूज होने के कारण आपके यूज न करने पर भी फोन गर्म हो सकता है. ऐसे में अलर्ट हो जाना चाहिए.

अगर आपको कोई ऐसी ऐप नजर आ रही है, जो आपने इंस्टॉल नहीं की थी तो यह खतरे की घंटी हो सकती है. हैकर्स चुपके से आपके फोन में जासूसी से जुड़ी कोई ऐप इंस्टॉल कर सकते हैं. 

इससे बचने के लिए अपने फोन को थोड़ी-थोड़ी देर बाद फ्लाइट मोड पर डालते रहें. इससे सारे कनेक्शन डिस्कनेक्ट हो जाएंगे.

सोशल मीडिया ऐप्स समेत फोन पर यूज होने वाले सारे पासवर्ड बदल लें. इसके अलावा फोन के सॉफ्टवेयर और दूसरी ऐप्स को अपडेट रखें.