Snapchat चलाना पड़ सकता है भारी, खतरे से खाली नहीं हैं ऐप्स के ये फीचर्स

आज के डिजिटल दौर में लोग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का काफी ज्यादा इस्तेमाल कर रहे हैं. वहीं, युवाओं के बीच Snapchat का क्रेज ज्यादा बढ़ गया है.

ये ऐप फोटो, वीडियो, स्टोरी और चैटिंग के लिए जबरदस्त फीचर्स देता है. हालांकि, इसके कुछ ऐसे भी फीचर्स हैं, जो आपकी प्राइवेसी और सुरक्षा के लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं.

ऐसे में आइए जानते हैं कि वो कौन से फीचर्स हैं, जो हमारी प्राइवेसी के लिए खतरा बन सकते हैं…

Snapchat का Snap Map फीचर दोस्तों की लोकेशन देखने और ख़ुद की लोकेशन शेयर करने के लिए दिया गया एक फीचर है.

ये फीचर यूजर्स के काम जरूर आता है, लेकिन इससे आपकी एक्टिविटी का पता लगाया जा सकता है. अगर लोकेशन शेयरिंग सभी के लिए खुली है तो ये आपकी प्राइवेसी के लिए जोखिम बन सकती है.

ऐसे में जरूरत न होने पर लोकेशन शेयरिंग बंद रखें या Ghost Mode का इस्तेमाल करें. इससे आपकी लाइव लोकेशन दूसरों को दिखाई नहीं देगी.

ज्यादातर लोग Snapchat का इसलिए इस्तेमाल करते हैं क्योंकि यहां पर फोटो भेजने के बाद वो दिखाई नहीं देती है. हालांकि, लोग आपकी फोटो का स्क्रीनशॉट ले सकते हैं.

या दूसरे फ़ोन से रिकॉर्ड कर सकते हैं. ऐसे में Snapchat पर ऐसी तस्वीर या वीडियो शेयर न करें, जिससे आपको परेशानी हो सकती है.

Snapchat में मौजूद My AI फीचर आपके सवालों का जवाब देने में मदद करता है. लेकिन AI चैटबॉट के साथ बातचीत करते समय भूलकर भी अपनी पर्सनल जानकारी- जैसे- पासवर्ड, बैंकिंग जानकारी, OTP, घर का न शेयर करें.