मां ने ठुकराया, तो खिलौने में तलाशी खुशी, रुला देगी बंदर 'पंच' की कहानी

सोशल मीडिया पर एक बंदर का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर किसी की आंखें नम हो जा रही. 

दरअसल, ये वीडियो जापान के इचिकावा शहर के एक चिड़ियाघर में रहने वाले एक छोटे से बंदर की है. जिसका नाम पंच है. 

पंच अभी 7 महीने का है. बताया जा रहा कि बेबी बंदर को उसकी मां ने बचपन में ही उसे खुद से दूर कर दिया, जिसके बाद वो अकेला हो गया.

जिसके बाद चिड़ियाघर वालों ने पंच को खुश करने के लिए उसे एक खिलौना दे दिया. पंच अब उस खिलौने में ही अपनी खुशी तलाश रहा है. 

पंच को उस खिलौने में अपनी मां नजर आने लगी. वो दिन भर उसे अपने सीने से लगाया रहता है और उसके साथ खेलता है. 

पंच अब पहले से ज्यादा खुश है. पहले दूसरे बंदर भी उसे ठुकरा देते थे, लेकिन अब वो सभी बंदरों के साथ घुल-मिल गया है. 

अब पंच को एक नया परिवार मिल गया है. उसकी फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं. 

पंच की कहानी ने लोगों का दिल छू लिया है. लोग उसकी मासूमियत को देखकर इमोशनल हो गए.

कुछ लोग पंच को अडॉप्ट करने की भी मांग कर रहे हैं. हर कोई पंच की खुशी देखकर खुश हो रहा है.