साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण आज, गर्भवती महिलाएं भूलकर भी न करें ये काम

वैसे तो सूर्य ग्रहण एक खगोलीय घटना है, लेकिन धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, ये लोगों के सामान्य जीवन पर बेहद अशुभ प्रभाव डालता है.

साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण आज 17 फरवरी को लग रहा है. हालांकि, ये भारत में दिखाई नहीं देगा. 

हालांकि, मान्यताओं के अनुसार, ग्रहण पर बरती जाने वाली सावधानियों का ध्यान जरुर रखें. खासकर गर्भवती महिलाएं.

आइए जानते हैं कि, गर्भवती महिलाओं को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए.

गर्भवती महिलाओं को सूर्य ग्रहण के सूतक काल में कभी भी घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए. कहा जाता है कि, ग्रहण का असर गर्भ में पल रहे बच्चे पर पड़ सकता है. 

सूर्य ग्रहण के सूतक काल में कभी भी गर्भवती महिलाओं को नुकीली चीजें जैसे-कैंची, ब्लेड और चाकू का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. इससे बच्चे के शरीर में विकृति आ जाती है.

गर्भवती महिलाओं को सूतक काल के दौरान, खाना-पीना नहीं चाहिए. अगर कोई महिला ग्रहण के समय भोजन करती है तो, उससे बच्चे के सेहत पर बूरा असर पड़ता है.

सूर्य ग्रहण के सूतक काल में गर्भवती महिलाओं को सोना नहीं चाहिए. ज्योतिष शास्त्र में ग्रहण के समय सोना वर्जित होता है. ऐसे में प्रग्नेंट महिलाएं सूतक काल के दौरान सीधे बैठें.