15 फरवरी को होगा IND Vs PAK का मुकाबला, जानें कब और कहां देख सकते हैं लाइव
पाकिस्तान सरकार ने पुरुष क्रिकेट टीम को आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ अपना तय मैच खेलने की इजाजत दे दी है.
भारत पाकिस्तान का मुकाबला दुनियाभर में सुर्खियां बटोरता है. हर किसी को इस मैच का बेसब्री से इंतजार रहता है.
ऐसे में आइए जानते हैं कि आप इस मुकाबले को लाइव कब और कहां देख सकते हैं...
भारत बनाम पाकिस्तान मैच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 27 वां मैच रविवार, 15 फरवरी को खेला जाएगा.
भारत बनाम पाकिस्तान मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा.
15 फरवरी को टी20 वर्ल्ड कप में कुल 3 मैच होंगे. भारत बनाम पाकिस्तान मैच शाम को 7 बजे से शुरू होगा. 6:30 बजे टॉस होगा.
भारत बनाम पाकिस्तान मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल पर होगा.
जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर भारत बनाम पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप मैच की लाइव स्ट्रीमिंग होगी.