आज ENG-PAK के बीच कांटे की टक्कर, जानें कहां देख सकते हैं मुकाबला
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में मंगलवार को इंग्लैंड और पाकिस्तान की टीमें एक दूसरे से भिड़ेंगी.
इस मुकाबले के लिए दोनों टीमें कमर कस चुकी है. क्योंकि वर्ल्ड कप में आगे की राह के लिए यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए काफी महत्वपूर्ण है.
वर्ल्ड कप में दोनों टीमों के अब तक के सफर की बात करें तो ग्रुप स्टेज में दोनों टीमों का मिलाजुला प्रदर्शन रहा था.
ग्रुप स्टेज में पाकिस्तान की टीम ने चार मैच खेले थे. तीन मुकाबलों में जीत दर्ज की. जबकि एक मैच में उसको हार का सामना करना पड़ा था.
ग्रुप स्टेज में कुछ ऐसा ही प्रदर्शन इंग्लैंड की टीम का रहा था. ग्रुप स्टेज में इंग्लैंड ने भी 4 मैच खेले थे. तीन मैच में जीत हासिल की, जबकि एक मुकाबले में उसको हार का सामना करना पड़ा था.
पाकिस्तान के लिए ये करो या मरो का मुकाबला है. ऐसे में आइए जानते हैं कि आप इस मैच को कहां लाइव देख सकते हैं...
बता दें कि ENG Vs PAK का मुकाबला पल्लेकेले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा.
ENG Vs PAK का मुकाबला शाम 7 बजे शुरू होगा. जबकि टॉस 6:30 बजे होगा.
ENG Vs PAK का मुकाबला आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports Network) के टीवी चैनलों पर लाइव देख सकते हैं.
मोबाइल और डिजिटल यूजर्स इस मैच को जियो हॉटस्टार (JioHotstar) ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम कर सकेंगे.