IND Vs PAK का हाई वोल्टेज मुकाबला आज, जानें कब-कहां देखें लाइव

टी20 विश्व कप 2026 में आज, यानी रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच बहुप्रतीक्षित मुकाबला खेला जाएगा. 

दोनों चिर-प्रतिद्वंद्वी टीमों के बीच यह मैच लंबे समय से चर्चा का केंद्र बना हुआ है. प्रशंसकों को इस मैच का बेसब्री से इंतजार है. 

टी20 विश्व कप 2026 में दोनों टीमों ने अपने शुरुआती दोनों मैच जीते हैं. बेहतर नेट रन रेट के आधार पर भारतीय टीम तालिका में शीर्ष पर है, जबकि पाकिस्तान दूसरे स्थान पर काबिज है.

ऐसे में आइए जानते हैं कि आप ये हाई वोल्टेज मुकाबला कब और कहां लाइव देख सकते हैं...

भारत बनाम पाकिस्तान मैच कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा. 

भारत बनाम पाकिस्तान मैच भारतीय समयानुसार यह मुकाबला शाम 7:00 बजे शुरू होगा.

भारत बनाम पाकिस्तान मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर होगा. 

भारत बनाम पाकिस्तान मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर होगी.