लग्ज़री गाड़ियां, आलीशान महल, जानें कितनी संपत्ति के मालिक हैं थलापति विजय

एक्टर से राजनीति में कदम रखने वाले थलपति विजय आज तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं. 

सोशल मीडिया पर फैंस अब थलपति विजय से जुड़ी हर चीज के बारे में जानना चाहता है. इन सबके बीच उनकी नेटवर्थ पर हर किसी की नजर है. 

ऐसे में आइए जानते हैं कि थलपति विजय की टोटल नेटवर्थ कितनी है...

बता दें कि विजय ने नामांकन दर्ज करने के साथ ही 30 मार्च 2026 को चुनाव आयोग में अपनी सम्पत्ति का ब्यौरा दिया था. 

विजय ने बताया था कि उनकी टोटल नेटवर्थ 624 करोड़ रुपये है. उन्होंने साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सबसे अमीर स्टार्स में अपना नाम दर्ज कर लिया है. 

624 करोड़ की सम्पत्ति में से विजय के पास 404 करोड़ रुपये के मूवेबल एसेट्स हैं. वहीं उनके पास 220 करोड़ की अचल सम्पत्ति है.

विजय ने कई जगह निवेश भी किया है. एफिडेविट से पता चलता है कि उन्होंने कुल 19.37 लाख रुपये शेयर में निवेश किए हैं.

जया नगर प्रॉपर्टी के 19.03 लाख रुपये के शेयर, इंडियन ओवरसीज बैंक के 9,600 रुपये के शेयर हैं और सन पेपर मिल के 25,000 रुपये के शेयर हैं. 

इन सभी को मिलाकर उनका शेयर बाजार में निवेश 19.37 लाख रुपये का है.

विजय के सेविंग अकाउंट में 213 करोड़ रुपये हैं, इसके अलावा उन्हें महंगी गाड़ियों का शौक है. इसके अलावा कुछ एफडी भी उनके नाम पर हैं.