आलीशान विला, लग्जरी कार, जानिए कितनी दौलत के मालिक हैं शुभमन गिल?
भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज़ शुभमन गिल आज अपना 27वां जन्मदिन मना रहे. गिल ने इतनी कम उम्र में दुनियाभर में एक बड़ी पहचान बना ली है. ऐसे में उनके बर्थडे पर आइए जानते हैं कि गिल कुल कितने करोड़ के मालिक हैं…
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गिल की नेटवर्थ करीब 35 से 40 करोड़ रुपये के बीच है. वहीं, 2023 में उनकी नेटवर्थ करीब 25 करोड़ थी.
उनकी कमाई का बड़ा हिस्सा क्रिकेट से आता है. शुभमन गिल BCCI सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में ग्रेड-A में शामिल हैं. जिसके तहत उन्हें हर साल 5 करोड़ रुपये रिटेनर फीस मिलती है.
इसके अलावा शुभमन गिल को मैच खेलने के लिए भी अलग से फीस मिलती है. एक टेस्ट मैच के लिए उन्हें 15 लाख रुपये, वनडे के लिए 6 लाख रुपये और टी20 इंटरनेशनल के लिए 3 लाख रुपये की मैच फीस मिलती है.
ऐसे में मैचों की संख्या और टूर्नामेंट के आधार पर क्रिकेट से उनकी सलाना कमाई करीब 2-3 करोड़ रुपये अतिरिक्त होने का अनुमान लगाया गया है.
बता दें कि गिल आईपीएल में गुजरात टाइटंस के लिए खेलते हैं. वो इस टीम के कप्तान हैं. 2026 सीजन के लिए उनकी आईपीएल फीस 16.50 करोड़ रुपये थी.
इसके अलावा गिल Puma India, CEAT Tyres, Fiama Men, Gillette, boAt, My11Circle और MRF Tyres जैसे ब्रांड्स से जुड़े रहे हैं.
गिल किसी ब्रांड के साथ काम करने के लिए सालाना करीब 50-70 लाख रुपये तक की फीस लेते हैं.
शुभमन गिल का पंजाब में एक शानदार घर है, जिसकी कीमत लगभग 3.2 करोड़ रुपये है. इसके अलावा उन्होंने 2026 में मुंबई में एक आलीशान अपार्टमेंट भी खरीदा, जिसकी कीमत 20 करोड़ रुपये के आस-पास है.
गिल को लग्जरी कारों का भी शौक है. उनके कार कलेक्शन में महंगी गाड़ियां शामिल हैं. उनके पास Range Rover Velar, Mercedes-Benz GLE और कस्टमाइज्ड Mahindra Thar जैसी गाड़ियां शामिल हैं.