ऐप्पल वॉच पहनने वाले हो जाएं सावधान! भूलकर भी न करें ये गलती, वरना…
ऐप्पल वॉच ना सिर्फ आपके लुक को इनहेंस करती है, बल्कि आपकी शानदार कंपैनियन भी हो सकती है.
ऐप्पल वॉच हाइकिंग से लेकर जिम में एक्सरसाइज, एडवेंचर समेत हर जगह आपके काम आ जाएगी. हालांकि, इसके इस्तेमाल को लेकर कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है. आइए जानते हैं…
ऐप्पल वॉच आप बारिश और स्विमिंग करते भी इस्तेमाल कर सकते हैं. लेकिन अगर आपकी वॉच डैमेज हो गई है तो आपको इसे पानी से बचाना होगा.
डैमेज हुई वॉच को पानी के संपर्क में भूलकर भी न आने दें. डैमेज होने से वाटर रजिस्टेंस कमजोर हो सकता है और पानी वॉच के इंटरनल पार्ट्स को खराब कर देगा.
ऐप्पल वॉच की सफाई के लिए हमेशा सॉफ्ट कपड़े का इस्तेमाल करें.
ऐप्पल की सलाह है कि वॉच पर क्लीनिंग के लिए साबुन और खुरदुरे प्रोडक्ट का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. ऐसा करने से वॉच का वाटर रजिस्टेंस कमजोर हो सकता है.
ऐप्पल वॉच का सॉफ्टवेयर अपडेट न करने से आपके डेटा को चोरी करना आसान हो जाता है. इसलिए अपडेट अवेलेबल होते ही इसे इंस्टॉल कर लें.
लोग सोचते हैं कि ऐप्पल वॉच की सेफ्टी के लिए हार्ड केस यूज करना चाहिए. लेकिन ऐप्पल ने आजतक वॉच के लिए कभी भी हार्ड केस लॉन्च नहीं किया है. हार्ड केस से वॉच के पोर्ट्स पर खराब असर पड़ सकता है.