अब नहीं बिकेगा OnePlus फोन, क्या भारत में इस माह से बिक्री हो जाएगी बंद ?
भारत की कुछ बड़ी मोबाइल रिटेल चेन्स 1 मई से OnePlus के स्मार्टफोन, टैबलेट और वियरेबल्स बेचना बंद कर सकती हैं.
जानकारी के मुताबिक दक्षिण भारतीय मोबाइल रिटेलर्स एसोसिएशन ने OnePlus इंडिया के डायरेक्टर ऑफ सेल्स रंजीत सिंह को चिट्ठी लिखकर बताया है.
उन्होंने बताया कि OnePlus के साथ कई परेशानियों का सामना कर रहे हैं. इसीलिए ये फैसला लिया जा रहा है.
इसके तहत आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, कर्नाटक, महाराष्ट्र और गुजरात में 23 मोबाइल रिटेल चेन हैं. इनके 4,500 स्टोर्स आगामी 1 मई से OnePlus के फोन बेचना बंद कर सकते हैं.
दक्षिण भारतीय मोबाइल रिटेलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष श्रीधर TS ने इस बाबत एक चिट्ठी भी लिखा है. इसमें लिखा है कि 'पिछले साल OnePlus के साथ कई परेशानियां रहीं. इनका अब तक समाधान नहीं हुआ है.' इसी कारण से ये फैसला लिया जा रहा है.
दुकानदारों की मानें, तो OnePlus के साथ कई दिक्कतें हैं, इसीलिए वो 1 मई से उनके फोन बेचना बंद करना चाहते हैं.
इन दिक्कतों के कारण कम कमाई, वारंटी और सर्विस मिलने में देरी और OnePlus पर फोन के साथ दूसरे सामान बेचने का दबाव भी शामिल हैं.
दुकानदारों की मानें, तो कंपनी उन्हें जबरदस्ती अपने फोन के साथ दूसरी चीजें बेचने के लिए कहती है. इससे उन्हें घाटा होता है. साथ ही वह ग्राहकों को उनकी पसंद की चीज़ें भी नहीं दे पाते.
अगर ग्राहक का फोन खराब हो जाए, तो वह वारंटी या सर्विस क्लेम करता है. फोन ठीक कराने में भी बहुत देरी लगती है.
कई बार तो फोन ठीक ही नहीं होता. दुकानदारों ने OnePlus को कई बार इस बारे में बताया है लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ. इसलिए वो OnePlus से परेशान है.
OnePlus भारत में अपने ऑफलाइन स्टोर बढ़ाना चाहता है. इसके लिए वह 100 करोड़ खर्च करने को तैयार है. तमाम दुकानदार कंपनी से परेशान हैं. इसलिए वह 1 मई से OnePlus फोन बेचना बंद करना चाहते हैं.