दूसरे क्वालीफायर में GT के लिए सिरदर्द बन सकते हैं  RR के ये 5 खिलाड़ी  

आज आईपीएल 2026 का दूसरा क्वालीफायर मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा. 

ये रोमांचक मुकाबला न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्थित महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगा.

आज का मुकाबला इन दोनों टीम के लिए काफी महत्वपूर्ण है. क्योंकि आज जीतने वाली टीम फाइनल में पहुंच जाएगी. वहीं, हारने वाली टीम का सफर यहीं खत्म हो जाएगा.

ऐसे में आज के मुकाबले में आरआर के ये पांच खिलाड़ी जीटी के लिए बड़ा सिरदर्द बन सकते हैं. आइए जानते हैं नाम...

राजस्थान रॉयल्स को एलिमिनेटर मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने 29 गेंदों में 97 रनों की पारी खेली थी. दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में वो गुजरात टाइटंस के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं.

यशस्वी जायसवाल अपनी तेज तर्रार बल्लेबाजी के दम पर किसी भी मैच का रुख पलटने का दमखम रखते हैं. यशस्वी इस सीजन खेले 15 मुकाबलों में 153 के स्ट्राइक रेट से 426 रन बना चुके हैं.

राजस्थान रॉयल्स के लिए जोफ्रा आर्चर पिछले कुछ मुकाबलों में गेंद से सबसे बड़े ट्रंप कार्ड साबित हुए हैं. इस सीजन वह 15 मुकाबलों में 24 विकेट अपने नाम कर चुके हैं.

गुजरात टाइटंस को ध्रुव जुरेल से खासा सतर्क रहना होगा. नंबर तीन की पोजीशन पर जुरेल के बल्ले से लगातार रन निकल रहे हैं. एलिमिनेटर मैच में जुरेल ने सिर्फ 21 गेंदों में 50 रनों की दमदार पारी खेली थी.

आरआर के कप्तान रियान पराग के लिए भले ही आईपीएल 2026 बल्ले से बहुत शानदार न गुजरा हो, लेकिन वह अपनी दमदार बल्लेबाजी से मैच का रुख पलट सकते हैं.