2025 में भारत में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की गईं ये बीमारियां, जानें
अक्सर लोग अपने स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए गूगल पर सर्च करते हैं. गूगल हर किसी के लिए भरोसेमंद प्लेटफॉर्म है.
हल्का बुखार है या सिरदर्द हो या कोई भी गंभीर बीमारी, लोग डॉक्टर के पास जाने से पहले गूगल पर सर्च करते हैं.
ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि साल 2025 में भारत के लोगों ने गूगल पर किन बीमारियों को सर्च किया है...
2025 में बुखार भारतीयों द्वारा सबसे ज्यादा गूगल किया गया लक्षण है.
सिरदर्द भी भारत में सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले लक्षणों में से एक है.
खांसी भारत में सबसे ज्यादा गूगल किए जाने वाले लक्षणों में से एक है.
गले में खराश भारत में सबसे आम और सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले लक्षणों में से एक है.
शरीर में दर्द अब भारत में बेहद आम समस्या बन गया है. पहले यह समस्या बुजुर्गों में देखने को मिलती थी, लेकिन अब यह युवा और यहां तक कि बच्चों में भी बढ़ रही है.
सीने में दर्द भारत में सबसे चिंताजनक लक्षणों में से एक है. अक्सर देखा जाता है कि सीने में दर्द के तुरंत बाद लोगों को हार्ट अटैक हो जाता है.
उल्टी ऐसा लक्षण है जिसे भारत में बहुत लोग गूगल करते हैं, क्योंकि यह साधारण बदहज़मी से लेकर गंभीर फूड पॉइज़निंग तक किसी भी कारण से हो सकती है.
बाल झड़ना 2025 में भारतीयों के लिए बड़ी परेशानी बन गया है.