इन लोगों को भूलकर भी नहीं देखनी चाहिए होलिका दहन की आग, होता है अनर्थ

04 मार्च को होली का त्योहार देश भर में मनाया जाएगा. रंगों के इस त्योहार को लेकर लोगों में खासा उत्साह रहता है. 

होली के ठीक एक दिन पहले 03 मार्च को होलिका दहन किया जाएगा. होलिका दहन को लेकर कई सारी मान्यताएं होती है.

दरअसल, माना जाता है कि होलिका दहन की अग्नि को कई लोगों को नहीं देखना चाहिए. 

मान्यता है कि होलिका दहन की अग्नि को देखने पर इन लोगों पर बुरा प्रभाव पड़ता है. आइए जानते हैं कि किन लोगों को होलिका दहन की आग नहीं देखना चाहिए…

होलिका दहन की अग्नि को गलती से भी गर्भवती महिला को नहीं देखना चाहिए. इनके लिए यह अशुभ होता है. इसका नकारात्मक प्रभाव गर्भ में पल रहे शिशु पर पड़ता है. 

होली के एक दिन पहले होलिका दहन की अग्नि को नवजात शिशु को नहीं देखना चाहिए. धार्मिक मान्यता है कि होलिका दहन में लोग अपनी नकारात्मक शक्तियों की आहूति देते हैं. इसके धुएं से नवजात शिशु को हानि पहुंच सकती है. 

धार्मिक मान्यता के अनुसार शादी के बाद की पहली होली महिलाओं को नहीं देखनी चाहिए नवविवाहित दंपति यानी लड़के और लड़की दोनों को होलिका दहन से दूर रहना चाहिए. इसको अशुभ माना जाता है. 

नव दंपति को होलिका दहन देखने से जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ता है.

धार्मिक मान्यता है कि सास और बहू को एक साथ में होलिका दहन नहीं देखना चाहिए. कहा जाता है कि दोनों एक साथ अगर होलिका दहन देखते हैं तो इससे रिश्ते में दरार आ सकती है.

धार्मिक मान्यता के अनुसार होलिका दहन को जलते हुए शरीर का प्रतीक माना गया है. ऐसे में इस प्रकार के लोगों को होलिका दहन देखने पर इनके जीवन पर इसका बुरा प्रभाव पड़ सकता है.