घर में दिखने वाले ये 7 संकेत दर्शाते हैं शनिदेव की नाराजगी, जानें

हिंदू धर्म में शनिदेव को न्याय का देवता माना जाता है. मान्यता है कि शनि देव इंसान के अच्छे और बुरे कर्मों का फल देते हैं.

जिस व्यक्ति पर शनि की कृपा होती है, उसके जीवन में तरक्की, सम्मान और स्थिरता आती है. वहीं, शनि देव की नाराजगी राजा को भी रंक बना देती हैं.

माना जाता है कि जब शनिदेव नाराज होते हैं, तो घर में कुछ अजीब संकेत देखने को मिलते हैं, जिन्हें नज़रअंदाज़ करना भारी पड़ सकता है.

ऐसे में आइए जानते हैं कि वो कौन से संकेत हैं, जो शनिदेव की नाराजगी दर्शाते हैं…

शनिदेव के नाराज होने का पहला संकेत है घर में बिना वजह झगड़े बढ़ना. ऐसे घरों में छोटी-छोटी बातों पर विवाद होने लगते हैं.

शनिदेव के नाराज होने का दूसरा संकेत हैं अचानक धन हानि होना. ऐसे घरों में पैसा तो आता है, लेकिन टिकता नहीं. खर्चे बढ़ने लगते हैं.

शनिदेव के नाराज होने का तीसरा संकेत घर की चीजों का टूटना फूटना माना जाता है. खासकर लोहे की चीजें जल्दी खराब होने लगें तो इसे भी शनि दोष से जोड़कर देखा जाता है.

अगर घर में बार बार बीमारी आने लगे या किसी सदस्य का स्वास्थ्य लगातार खराब रहने लगे तो यह भी अशुभ संकेत माना जाता है.

कई लोगों को मेहनत के बाद भी सफलता नहीं मिलती. काम बनते बनते रुक जाते हैं. नौकरी और कारोबार में अचानक रुकावटें आने लगती हैं. यह भी शनि के अशुभ प्रभाव की तरफ इशारा माना जाता है.

शनिदेव के अशुभ असर के दौरान व्यक्ति को मानसिक तनाव भी ज्यादा होने लगता है. बिना वजह डर और चिंता बनी रहती है.