भाई नहीं है तो रक्षाबंधन पर इन देवताओं को बांधें राखी, सदैव करेंगे रक्षा
सावन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाता है. ये पर्व भाई-बहन के रिश्ते का प्रतीक है.
इस साल 29 अगस्त को रक्षाबंधन मनाया जाएगा. इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र की कामना करती हैं.
वहीं भाई उनकी रक्षा करने का वचन देते हैं. अगर आप अपने रिश्ते की डोर की मजबूत रखना चाहते हैं. हालांकि, कुछ लोगों के भाई नहीं होते.
वहीं, ज़्यादातर लोग नौकरी या किसी अन्य वजहों से भाई-बहन साथ नहीं होते. ऐसे में आपको निराश होने की ज़रूरत नहीं है.
आप रक्षाबंधन पर 5 देवताओं को राखी बांधकर ये पर्व मना सकते हैं. आइए जानते हैं...
रक्षाबंधन के दिन प्रथम पूज्य देवता गणेश जी को राखी बांधें. गणेश जी जीवन के संकटों और कार्यों में आ रही बाधाओं का अंत करते हैं. गणेश जी आपके जीवन में एक भाई के समान सुरक्षा कवच बनते हैं. ऐसे में इस रक्षाबंधन उन्हें जरूर राखी बांधें.
अगर भगवान शिव को बहनें भाई मानकर राखी बांधें तो वे अति प्रसन्न होते हैं. शिव जी ने विष पीकर सृष्टि की रक्षा की, इसी तरह वे आपकी भी हर पल रक्षा करेंगे.
रक्षाबंधन पर हनुमान जी को जरूर राखी बांधें. जिनका कोई नहीं उनकी रक्षा हनुमान जी करते हैं. हनुमान जी अपने भक्तों की रक्षा तो करते ही हैं. जब आप उन्हें भाई मानकर आप राखी बांधती हैं तो वे अति प्रसन्न होकर आपकी हर संकट का नाश करते हैं.
आप कृष्ण भगवान को जरूर राखी बांधें. हर संकट की घड़ी में आपको कृष्ण जी का साथ प्राप्त होगा.