OMG: यहां के टाइगर रखते हैं व्रत! वजह जान हो जाएंगे हैरान
Tigers Fast On Saturday: बाघ को हम धरती का खतरनाक जीव मानते हैं. इन मांसाहारी जानवरों को प्रकृति ने शिकार करने के लिए ही बनाया हैं. इसलिए ये शिकार के समय बिल्कुल दया नहीं दिखाते.
बाघ जिंदा रहने के लिए मांस खाते हैं, लेकिन एक चिड़ियाघर में इन्हें हफ्ते में एक दिन भूखा रखा जाता है. उस दिन ये मांस बिल्कुल भी नहीं मिलता.
सवाल है कि ये शिकारी जानवर इतना से अलग व्यवहार क्यों कर रहे. रिपोर्ट के मुताबिक नेपाल के सेंट्रल चिड़ियाघर का खास नियम है. यहां के बाघों को हफ्ते में शनिवार के दिन भूखा रखा जाता है.
मामले में चिड़ियाघर के सूचना अधिकारी गणेश कोइराला ने जानकारी दी. बाघों की सेहत को बेहतर बनाने के लिए उन्हें हर शनिवार को ‘उपवास’ कराया जाता है. इस दौरान बाघों को कोई दिक्कत नहीं होती.
गणेश कोइराला ने बताया कि बाघों का वजन न बढ़े, इसलिए उन्हें उपवास कराया जाता है. चिड़ियाघर में मादा बाघों को रोज 5 किलो और नर बाघों को 6 किलो भैंस का मांस दिया जाता है.
वहीं, शनिवार को उन्हें मांस नहीं खिलाया जाता. इससे उनका पाचन तंत्र मजबूत होता है. दरअसल, जब ये जानवर मांस खाकर बहुत मोटे हो जाते हैं. ऐसे में उन्हें कई बीमारियां के होने का खतरा बना रहता है.
विशेषज्ञों ने पाया है कि मांसाहारी जीवों को भी हफ्ते में एक दिन उपवास कराने से उनकी सेहत काफी अच्छी रहती है.
बाघ अपने कई तरह के खानपान के लिए जाने जाते हैं. छोटे दीमक से लेकर हाथी के बच्चों तक, ये सब कुछ खाते हैं. लेकिन, मुख्य रूप से ये बड़े जानवरों का ही शिकार करते हैं, जिनका वजन कम से कम 20 किलो होता है.
इन बड़े जानवरों में हिरन, जंगली सुअर, गाय, घोड़े, भैंसे और बकरियां शामिल हैं. कभी-कभी ये जंगली कुत्तों, भालुओं और हाथी-गेंडों के बच्चों को भी अपना शिकार बना लेते हैं.