बिजली बिल ने कर दी है आपकी जेब ढीली? यहां जानिए पैसे बचाने का तरीका

भीषण गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है. लोग अब दिन भर अपने घरों में एसी, पंखा और कूलर का इस्तेमाल कर रहे हैं.

हालांकि, उन्हें बिजली के बिल की भी चिंता सता रही है. ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि आप बिजली बिल कैसे बचा सकते हैं...

घरों में कई ऐसे इलेक्ट्रॉनिक सामान हैं जो बंद होने के बाद भी बिजली सोखते हैं. 

बेहद कम लोग वैंपायर लोड के बारे में जानते हैं. दरअसल, जब हम किसी उपकरण को रिमोट या पावर बटन से बंद करते हैं.

तो वह पूरी तरह बंद नहीं होता बल्कि स्टैंडबाय मोड में चलता रहता है. 

टीवी, कंप्यूटर, माइक्रोवेव जैसे उपकरण इस मोड में लगातार न सिर्फ लोड उठाते हैं बल्कि बिजली की खपत भी सबसे ज्यादा खाते हैं.

मोबाइल चार्ज होने के बाद चार्जर को सॉकेट में ऑन छोड़ देना भी बिजली की बर्बादी का कारण बनता है.

ऐसे में टीवी, कंप्यूटर या म्यूजिक सिस्टम को सिर्फ रिमोट से बंद न करें, बल्कि इस्तेमाल के बाद हमेशा दीवार पर लगे मेन स्विच को बंद कर दें.

मोबाइल चार्जर, लैपटॉप चार्जर और माइक्रोवेव जैसे उपकरणों का इस्तेमाल होने के बाद उन्हें सॉकेट से बाहर निकाल दें. ऐसा करने से बिजली का बिल बेहद ही कम आएगा.

एक साथ कई उपकरणों जैसे कंप्यूटर, प्रिंटर और मॉनिटर को जोड़ने के लिए ऑन-ऑफ स्विच वाली पावर स्ट्रिप का ही ज्यादा इस्तेमाल करें.

सिर्फ एक स्विच बंद करके आप सभी उपकरणों की बिजली पूरी तरह काट सकते हैं.