जारी हुआ TN बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट, स्टेप बाय स्टेप ऐसे करें चेक

आज तमिलनाडु के लाखों छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है. तमिलनाडु सरकारी परीक्षा निदेशालय (डीजीई) आज कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी कर दी है.

TN बोर्ड कक्षा 10वीं के नतीजे सुबह 9:30 बजे जारी कर दिए गए हैं. 

परिणाम घोषित होने के बाद छात्र आधिकारिक आधिकारिक वेबसाइट – dge.tn.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं.

ऐसे में आइए जानते हैं कि आप अपने परिणाम कैसे चेक कर सकते हैं...

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट tnresults.nic.in पर जाएं.

फिर होमपेज पर TN SSLC परिणाम 2026 के लिंक पर क्लिक करें.

अब अपना पंजीकरण नंबर और जन्मतिथि जैसी जानकारी दर्ज करें.

सबमिट पर क्लिक करें, आपका तमिलनाडु 10वीं का परिणाम 2026 आपकी स्क्रीन पर नजर आएगा.

तमिलनाडु एसएसएलसी स्कोरकार्ड पर सभी विवरणों की अच्छे से जांच करें.