Republic Day पर ऐसे करें खुद को स्टाइल, हर कोई करेगा तारीफ
इस साल 26 जनवरी को भारत अपना 77वां गणतंत्र दिवस मनाने वाला है.
इस दिन को अलग-अलग अंदाज में सेलिब्रेट किया जाता है. हर कोई देश के प्रति प्रेम दिखाने के लिए कुछ शानदार तरीका अपनाता है.
ऐसे में अगर आप गणतंत्र दिवस पर भारतीय रंग में रंगना चाहते हैं, तो हम आपके लिए कुछ बेहतरीन आउटफिट आइडिया लेकर आए हैं.
गणतंत्र दिवस पर आप तिरंगे के कलर- केसरिया, सफेद और हरे रंग की साड़ी पहन सकती हैं. आप इसके साथ झुमका और चूड़िया भी पहन सकती हैं.
आप सफेद कुर्ता को हरे प्लाज़ो और साथ में केसरिया रंग के दुपट्टे के साथ पहनें. इसके साथ आप चुड़ियां पहन सकती हैं.
अगर आप इंडो-वेस्टर्न ड्रेस पहननी है, तो आप हरा या केसरिया रंग के शर्ट के साथ सफेद स्कर्ट पहन सकती हैं.
आप तिरंगा रंग का लहंगा चोली ट्राई कर सकती हैं. इसके साथ आप चुड़ी या इयरिंग्स का इस्तेमाल कर सकती हैं.
आप चाहें तो तीनों रंग में से किसी भी एक रंग की साड़ी पहन सकती हैं. ये आपके लुक में चार चांद लगाएगा.