आयुर्वेद का शक्तिशाली त्रिवेणी संयोजन, जो रखे आपकी मेंटल हेल्थ का ख्याल
आजकल लोग ओवरथिंकिंग, कभी बेचैनी, याददाश्त कमजोर लगना जैसी छोटी-छोटी चीजें हमारे रोजमर्रा के काम और मूड को प्रभावित कर देती हैं.
आयुर्वेद में इसे अलग नजरिए से देखा जाता है और इसके लिए एक खास त्रिवेणी संयोजन भी बताया गया है.
दिमाग मन, बुद्धि और स्मृति का केंद्र होता है और जब इन सब में असंतुलन आता है, तो दिमाग का काम ठीक से नहीं होता.
ऐसे में आयुर्वेद का एक खास त्रिवेणी संयोजन, यानी वचा, ब्राह्मी और शंखपुष्पी काम आता है.
वचा दिमाग के रास्ते को साफ करती है. यह जड़ता और सुस्ती को दूर करने में मदद करती है, जिससे हम जागरूक और चुस्त महसूस करते हैं.
ब्राह्मी पूरी तरह से पोषण और शक्ति देती है. इसका असर धीरे-धीरे होता है, लेकिन लंबे समय तक दिमाग को मजबूत बनाता है.
शंखपुष्पी मन को शांति देती है. जब बेचैनी या नींद में खलल हो, तो यह उसे संतुलित कर देती है.
तीनों मिलकर ऐसा संतुलन बनाते हैं कि दिमाग तेज भी रहता है और शांत भी. इनको एक साथ लेना जरूरी है, लेकिन सही समय और सही मात्रा में.
उदाहरण के लिए, सुबह वचा कम मात्रा में लेना चाहिए और ब्राह्मी और शंखपुष्पी शाम या रात को.
ऐसा करने से यह संयोजन दिमाग को उत्तेजित या शांत करने की बजाय सही तरीके से संतुलित करता है.
इससे फोकस बढ़ता है, स्मृति मजबूत होती है और मन हल्का महसूस करता है, जिससे आपको मानसिक शांति मिलती.