कभी लाल, कभी सफेद, हर साल खास अंजाद में बजट पेश करने पहुंची वित्त मंत्री
आज सुबह 11 बजे लोकसभा में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण देश का आम बजट पेश करेंगी. इस बजट से देश के हर वर्ग के नागरिको को काफी उम्मीदें हैं.
वित्त मंत्री आज अपना नौवां बजट पेश करने वाली हैं. बजट से पहले सीतारमण का लुक सामने आया है, जिसमें वो बैंगनी रंग की प्लेट और गोल्डन बॉर्डर वाली तमिलनाडु की कांजीवरम साड़ी पहने नजर आईं.
बैंगनी रंग महिला सशक्तीकरण, गरिमा, न्याय और समानता का प्रतीक माना जाता है. ये रंग अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस और नारी अधिकार आंदोलन से भी जुड़ा रहा है.
हर साल वित्त मंत्री खास अंदाज में बजट पेश करने पहुंची. साल 2025 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ऑफ-व्हाइट मधुबनी साड़ी का चयन किया था.
साल 2024 के अंतरिम बजट के लिए निर्मला सीतारमण ने नीले रंग की साड़ी कैरी की थी. ये रंग शांति और शक्ति का प्रतीक है.
वहीं, साल 2023 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लांल रंग की साड़ी पहनी थी. ये रंग प्रेम, ताकत, बहादुरी का प्रतीक होता है.
साल 2022 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कॉफी कलर की साड़ी चुना था. ये एक बोमकाई साड़ी थी.
साल 2021 में वित्त मंत्री ने लाल बॉर्डर वाली सफेद रंग की साड़ी पहनी थी. ये रंग शांति और शक्ति का प्रतीक माना जाता है.
साल 2020 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पीले रंग की साड़ी पहनी थी. पीला रंग ऊर्जा और उत्साह का प्रतीक होता है.
साल 2019 में वित्त मंत्री ने पिंक कलर की सिल्क साड़ी पहनी थी. ये रंग स्थिरता और गंभीरता का प्रतीक है.